Press "Enter" to skip to content

नई दिल्ली जाने वाली ये 9 ट्रेन कैंसिल

Image result for -नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
गोरखपुर.
नई दिल्ली स्थित स्टेशन पर चल रहे संरक्षा निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों
का संचलन प्रभावित हो गया है। रेलवे ने इसे देखते हुए वैशाली एक्सप्रेस और
राजधानी सहित 17 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 10 ट्रेनों का रूट बदलकर
चलाई जा रही हैं। बता दें, इस वजह से 9- 10 सितंबर को 12553 वैशाली ट्रेन
निरस्त कर दी गई है। एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार
पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे सीमांत रेलवे के रेल खंडों पर बाढ़
और नई दिल्ली स्टेशन पर संरक्षा निर्माण के चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित
है।

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
– 10 सितंबर को 12553 बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
– 10 -11 सितंबर को 12554 नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस
– 10 और 13 सितंबर को 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
– 16 और 19 सितंबर को 12523 न्यू जलपाईगुड़ी- नई दिल्ली एक्सप्रेस.
– 17 सितंबर को 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा एक्सप्रेस
– 18 सितंबर को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस और 15903 डिब्रूगढ़-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस
– 16 सितंबर को 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस
– 19 सितंबर को 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस

इन ट्रेनों का हुआ रूट डायवर्जन

9 सितंबर को 12558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस
गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर
एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई गई। 12554 नई
दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस दिल्ली होकर चलाई जा रही है।
– 10
सितंबर को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। 19040 मुजफ्फरपुर-बांद्रा
टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते जाएगी। 19270
मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
– 9 और 10 सितंबर को 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते।
इन ट्रेनों का रहेगा शार्ट टर्मिनेशन
– 9-10 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 15274 दिल्ली-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस गोरखपुर में टर्मिनेट होगी।
– 10-11 सितंबर को रक्सौल से प्रस्थान करने वाली 15273 रक्सौल-दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस गोरखपुर से चलाई जाएगी।
– 10 सितंबर को मोतिहारी से प्रस्थान करने वाली 14009 मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस बापूधाम एक्सप्रेस गोरखपुर से चलाई जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!