करैरा।
जिले के करैरा क्षेत्र में एक युवक अपने बहनोई को लेकर घर जा रहा था जब वह
घर पहुंचता कि उससे पूर्व ही उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी और घायल कर ट्रक
चालक मौके से फरार हो गया। बहनोई क साथ हुई इस दुर्घटना को लेकर फरियादी
ने पुलिस थाना करैरा में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ
मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना करैरा में फरियादी रामकिशन पुत्र पूरन खटीक उम्र 39 वर्ष निवासी
दीनदयाल नगर करैरा ने बताया कि उसका बहनोई बाहर से आकर करैरा आए हुए थे वह
उन्हें लेने गया हुआ था जब बहनोई को लेकर वह घर जा रहे थे कि तभी राईन
मार्केट के सामने हाईवे रोड़ करैरा पर एक ट्रक क्रं.एमपी 09 एचएच 1765 के
चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बहनोई को टक्कर मार दी और
दर्घटना को अंजाम देकर वह वहां से भाग गया।

इस दुर्घटना में घायल हुए बहनोई को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद वह पुलिस
थाना करैरा पहुंचे और आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस
ने धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

Be First to Comment