
करैरा। करैरा
विधानसभा की बैठक पूर्व विधायक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर
सिंह रावत के निजी निवास पर आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक का शुभारंभ
संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, कै. अम्मा
महाराज विजय राजे सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में
संगठन संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने कार्यकर्ताओं को आगामी समय में 18
से 21 सितम्बर तक कार्यकर्ताओं को अभियान चलाकर कार्य करना है। बैठक की
अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी ने कहा कि भाजपा को मजबूती
प्रदान करने के लिए हमें बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से कार्य करना है और
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर स्वच्छता व सेवा कर कर
मनाया जाना है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के
नवनियुक्त जिलामंत्री मनोज झा ने कहा की कार्यक्रम मतदान केंद्र तक प्रभावी
ढंग से क्रियान्वित हो यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। इस अवसर पर
भाजपा के वरिष्ठ नेता कासिम खान, जिला उपाध्यक्ष राम गोपाल चौधरी विधानसभा
प्रभारी भावसिंह नरवरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद वेडर करैरा जनपद
अध्यक्ष वती आदिवासी, नरवर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रावत दिनारा मंडल अध्यक्ष
सुनील गुप्ता हरिशंकर परिहार, पूर्व अनु. मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष जाटव,
हेमंत शर्मा , ओमप्रकाश खटीक, रूपसिंह यादव, नन्हे खान, रमेश खटीक शमशेर
सिंह रामकिशन यादव, दामोदरदास पोद्दार अटल तिवारी, राजकुमार खटीक मुकेश
खटीक किशोरी लाल, छंदीराम यादव किशन यादव, मनीष गुप्ता मंगल यादव मलखान
यादव मनोज लोधी कैलाश लोधी पुष्पेंद्र यादव नरेंद्र गुर्जर हिमांशु जैन
एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रह।
पूर्व अनु. जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष ने किया कार्यकर्ताओं को सम्मानित
बैठक
में उपस्थित करीब एक सैंकड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्व अनु. जाति
मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष जाटव द्वारा भगवा तौलिया ओढ़ाकर सम्मानित किया
गया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की जनहितैषी योजनाओं के बारे में बताया।






Be First to Comment