Press "Enter" to skip to content

एसडीओपी के जाते ही करैरा कृषि उपज मण्डी के पास बिकने लगी अवैध शराब कमीशन पर अवैध शराब की दुकाने से कमा रहे ठेकेदार लाखों हर गाँव में 2 से 4 दुकानों को खोलने की योजना को दिया जा रहा है अंजाम गृह मंत्री के आदेशो को करैरा आवकारी विभाग और पुलिस ने टांगा खूंटी

करैरा।
शिवपुरी जिले की सबसे बड़ी तहसील है ये बात किसी से छिपी नही है लेकिन
जिले की सबसे बड़ी तहसील करैरा में पुलिस और आवकारी विभाग की सांठगांठ से
बिना रोक टोक के नशीली पदार्थो का खुलेआम विक्रय कई वर्षो से होता चला आ
रहा है। इस वर्ष 2016 -17 मार्च 31  का ठेका खत्म होते ही ठेकेदार द्वारा 
गांव गांव में कमीशन पर अवैध शराब की बिक्री कराने के लिए नई नई दुकानों को
खोला जा रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण करैरा में दो देशी एक विदेशी
शराब की दुकान होने के बाद भी कृषि उपज मण्डी के ठीक सामने दो जगहों पर
ठेकेदार अवैध शराब को खुलेआम बिकबा रहा है। करैरा नगर में वैसे तो अवैध
शराब बन्द थी लेकिन करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया का मुरैना में अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन होकर तबादला हो जाने से  करैरा नगर सहित
ग्रामीण अंचलो में अवैध शराब गली गली में बिकने लगी है। जिससे  आये दिन
शराबी तत्व के लोंग नशा करके आने जाने बाले लोंगो को गाली गलौच करते है।
इसके बाद भी आवकारी विभाग के सम्बंधित अधिकारी ठेकेदार से चन्द कमीशन के
चक्कर में गृह मंत्री के आदेश को हवा में उठा रहे है।

इन गांव में चल रही  कमीशन पर शराब की दुकाने
करैरा
ब्लाक के एक सैकड़ा से अधिक  गांव में फि़लहाल कमीशन पर शराब बेची जा रही
है जैसे टीला बम्हारी जुझाई रहरगवा बनगवा लगुंरी हाजिनगर श्योपुरा,
चिनोद,मछावली,मुंगावली,काली पहाड़ी,सिरसौना, बडौडा, , टोडा चौका खोआ
बहादुरपुर नारही निचरौली सिल्लारपुर ,गधाई,रामनगर, ख़ैराघाट, आढर बासगढ़
सुनारी दिहायला फतेहपुर सिलरा खड़ीचा रमगढा झंडा दुमदुमा,कलोथरा,बघेधरी आदि
ग्रामो में स्थिति विकराल बन गई है।  इन गाँवो में महिलाये घर से भी बाहर
निकलने में कतराती है आखिर कौन सी जादू की छडी ठेकेदार के पास रहती है जो
हर साल पुलिस एवं आवकारी विभाग के आधिकारियो पर चलाई जा रही है।

आसानी से गली, मोहल्ले में मिलती है शराब
करैरा
आवकारी विभाग और पुलिस विभाग की सांठगांठ से हर गांव की हर गली मौहल्ले
में शराब एक साधारण बस्तु की तरह खुलेआम बिक रही है। उदाहरण के तौर पर
ग्राम करही बसस्टैण्ड पर अग्रेजी शराब किराने की दुकान पर खुलेआम बेचीं जा
रही है। अवैध शराब का कारोबार पूर्व की अपेक्षा 10 गुना ज्यादा अधिक गांव
के हर मजरे टोले पर खुलेआम शराब को बेचा जा रहा है। इससे करैरा, करही,
छितर, सीहोर, नरवर के ठेकेदार सर्वाधिक लाभ अवैध शराब से कमा रहे है। लेकिन
पुलिस इसको रोकने पर बिलकुल जोर नही दे रही है।

शहर में वैध कलारी के बाद भी अवैध शराब की दुकाने
करैरा
हाइवे स्थित ढाबो पर शराब की दुकाने खुली हुई है वहीँ दूसरी जगह उप जेल के
सामने शक्कर मिल के सामने करैरा कॉलेज के सामने हाइवे टीला रोड पर चिनोद
तिराहा से लेकर नया अमोला तक जितने ढावे है इन सभी पर ठेकेदार के द्वारा
अवैध शराब खुलेआम कमीशन पर बेचीं जा रही है जब की करैरा नगर में दो देशी
शराब की दुकाने है और एक अग्रेजी शराब की दुकान इस एक दुकान से हर गांव में
अग्रेजी शराब किराने प्रोविजन स्टोर पर शराब कोल्डरिंग की तरह बेचीं जा
रही है इस ओर किसी का ध्यान नही है चन्द पैसो के चक्कर में युवा पीढ़ी
नशीले पदार्थो का सेवन करने लगी है।

रात्रि के 12 बजे तक खुली रहती शराब की दुकाने
करैरा
शिवपुरी झांसी रोड पर स्थित सभी ढाबो पर अवैध शराब की दुकाने रात्रि के 12
बजे तक खुली रहती है जिससे नगर सहित ग्रामीण अंचलो में अपराध होने का डर
बना रहता है। इसके बाद भी आवकारी विभाग और पुलिस विभाग के दिशा निर्देशो का
पालन कारोबारी नही कर रहे है।

इनका कहना
हम समय समय पर
अवैध शराब बैचने बालो के खिलाफ कार्यवाही करते आ रहे है।  अगर कही से भी
अवैध शराब के बेचने की जानकारी मिलेंगी तो हम  34 आवकारी एक्ट के तहत जरूर
कार्यवाही करेंगे।
एके शर्मा, उपनिरीक्षक आबकारी विभाग

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!