Press "Enter" to skip to content

हिंदी वैज्ञानिक भाषा है: प्रसाद

करेरा। विश्व में
जितनी भी भाषाएं हैं, उन सब मे हिंदी पूर्ण वैज्ञानिक भाषा है क्योकि
हिन्दी जैसी लिखी जाती है, वैसी ही बोली जाती है और जैसी बोली जाती है,वैसी
ही लिखी जाती है। शासकीय महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के
अंतर्गत आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में उक्त उद्गार करेरा एस डी एम सी वी
प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। श्री प्रसाद ने अपने छात्र
जीवन के अनेक संस्मरणों को सुनाते हुए छात्र छात्राओं से अपील की कि वे
हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग अपने जीवन मे करें।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते
हुए आकाशवाणी शिवपुरी के प्रभारी केंद्र निदेशक सोहन सिंह ने हिंदी के
वैश्विक प्रसार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिनेश वशिष्ठ,
एम पी ई बी सहायक यंत्री हरिओम शंकर यादव, युगलकिशोर शर्मा ने हिंदी के
विविध पक्षों को प्रस्तुत किया।
    इसके पूर्व अतिथियों ने सरस्वती
पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साहित्यकार तथा संस्था के प्राचार्य
डॉ एल एल खरे ने हिंदी की विकास यात्रा को अनेक प्रसंगों सहित अभिव्यक्त
किया। डॉ एल एस बंसल ने प्रथम सत्र का संचालन किया। दूसरे सत्र में दिनेश
वशिष्ठ के संचालन में सम्पन्न हुई कवि गोष्ठी में नवोदित छात्र छात्राओं के
अतिरिक्त डॉ एल एल खरे, घनशयाम योगी,सतीश श्रीवास्तव,प्रमोद गुप्त भारती,
डॉ ओ पी दुबे एवम सुभाष पाठक जिया ने अपनी श्रेष्ठ रचनाये प्रस्तुत कीं। इस
अवसर पर आयोजित हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान कु.
मीनाक्षी भार्गव बी,ए प्रथम वर्ष, प्रवीन तिवारी ने द्वितीय तथा इंद्रकुमार
लोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद राशि से पुरस्कृत किया
गया। मुख्य अतिथि एस डी एम प्रसाद ने भी विजेता प्रतिभागियों को अपनी ओर
से नकद राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम प्रभारी आनन्द
श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर डॉ देवेन्द्र मौर्य,डॉ
देवेन्द्र कोली,डॉ मुकेश यादव,डॉ सुशील दोहरे,पदम् बौद्ध,डॉ पूर्वी
चतुर्वेदी,डॉ गजेन्द्र राजपूत,श्रीमती एकता खरे, मुकेश शर्मा, श्रीमती
फुलकेरिया एक्का, नीरज कुशवाह सहित तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!