जयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा में एक पति-पत्नी के
आपसी झगड़े में उनकी ही डेढ़ माह की मासूम बच्ची की जान चली गई। झगड़े से
नाराज मां बेटी को घर में बंद कर पीहर चली गई तो पिता ने भी उसकी सुध नहीं
ली। बंद कमरे में मासूम ने भूख-प्यास से दम तोड़ दिया। शव भी करीब आठ दिन
पुराना हो गया और उसमे कीड़े पड़ गए।
पुलिस के अनुसार लालपुरा निवासी
विमला ने 29 जुलाई को अपने पीहर सामरिया गांव में इस बच्ची को जन्म दिया
था। कुछ समय बाद वह अपने पति कैलाश के घर आ गई। कुछ दिनों पहले पति-पत्नी
में झगड़ा हुआ तो दोनों नवजात को घर में ही छोड़कर चले गए। पड़ौसियों के
अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से बंद घर से दुर्गंध आ रही थी, लेकिन चूहे के
मरने की दुर्गध समझकर ध्यान नहीं दिया।
बताया गया कि नवजात की मां
विमला करीब आठ दिन पहले अपने पीहर चली गई थी। इसी बीच रविवार को
प्रस्तावित चिकित्सा शिविर और टीकाकरण की जानकारी देने शुक्रवार को वार्ड
17 की आशा सहयोगिनी नवप्रसूता विमला के घर पहुंची। घर बंद था। पड़ौस में
पूछने पर बताया कि पिछले कई दिनों से घर बंद है, लेकिन उसमें से दुर्गंध आ
रही है। इस पर आशा सहयोगिनी व मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घर खोला तो
बिस्तर के बीच में नवजात कन्या का शव पड़ा था।
पुलिस ने कन्या के परिजनों को बुलवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा। मामले की जांच की जा रही है।
डेढ़ माह की बेटी को घर में बंद कर मां पीहर चली गई बेटी की मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment