
करैरा।
पूर्व मंत्री एवं मुगावली विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन पर
करैरा रेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिकरवार ने उनके जीवन पर प्रकाश
डालते हुये उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी को अपूणीय क्षति हुई है। कांग्रेस
का योग्य ईमानदार कर्मठ वक्तव्य हमारे बीच से चले गये है इस दु:ख की घडी
में सभी कांग्रेसजन द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से
पूर्व विधायक किरण सिंह रावत, वीनश गोयल ब्लॉक अध्यक्ष नबाब सिंह बैसल
अश्वनी शर्मा (एड्वोकेट )सीताराम गेंडा हर्षबर्धन दुबे दासीराम अहिरवार
बाबूराम नरेश जाटव प्रदीप जोशी (एड्वोकेट)बलराम यादव (एड्वोकेट)मनीष दुबे
कमल सिंह लोधी सन्नू खान बफाती खान हरिमोहन आदि उपस्थित रहे।






Be First to Comment