अनफिट वाहनों में बच्चे जा रहे स्कूल

Image result for अनफिट वाहनों में बच्चे जा रहे स्कूल

करैरा। करैरा नगर में चलने वाले मारुति, आपे, टेक्सी, टैंपू वाले शासकीय
एवं अशासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह भरकर ले
जा रहे हैं। जबकि यह इनके अभिभावकों से हर माह मुहं मांगा पैसा लेते हैं
इसके बाद भी यह बच्चों की जान जोखिम डालकर स्कूल में छोड़ने जाते हैं। जब इस
संबंध में करैरा टीआई संजीव तिवारी से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हम
समय-समय पर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हैं। अगर कोई अभिभावक हमसे शिकायत
करता है तो हम इन वाहनों के खिलाफ जरुर कार्रवाई करेंगे।