
करैरा।
करैरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने करैरा मंडल के मंडल अध्यक्ष जय
प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने
पुलिस सहायता केंद्र से लेकर बस स्टैंड तक झाडू लगाई। इस मौके पर भाजपा
मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी ने कहा कि पीएम मोदी जी का आज 67 वां जन्मदिन
है भाजपा इस दिन को आज सेवा दिवस के रूप में मना रही है। श्री सोनी ने खुशी
जताते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि लोग आज के दिन को सेवा दिवस के रूप में
मना रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बी के गुप्ता जिला
उपाध्यक्ष राम गोपाल चौधरी करैरा नगर परिषद के अध्यक्ष कोमल प्रसाद साहू
कोलारस के पूर्व विधायक ओम प्रकाश खटीक पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अरविंद
वेडर पूर्व जनपद अध्यक्ष रामस्वरूप रावत वव्फ कमेटी बोर्ड के जिला अध्यक्ष
नन्ने खान किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल यादव युवा मोर्चा
के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र रावत अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल
उपाध्यक्ष रजऊ परमार पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जाटव चंद्रप्रकाश सक्सेना
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री मनोज झा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला
मंत्री छंदीराम यादव नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता किशोरीलाल मंडल
महामंत्री दामोदरदास पोद्दार मंडल महामंत्री अटल तिवारी वार्ड पार्षद आकाश
नरवारे एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कई नेता झाड़ू पकड़कर फ़ोटो खिंचवाते नजर आये
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को आज करैरा नगर के कार्यकर्ताओ ने सेवा दिवस के
रूप में जब झाड़ू लगा रहे थे तभी सफाई कर्मियो के हाथ से झाड़ू लेकर
फ़ोटो खिंचवाने में लगे हुये थे। इनके साथ दो दर्जन से अधिक साफ कर्मी
झाड़ू लगा रहे थे।






Be First to Comment