खोड़। शराब पीकर वाहन चलाने
वालों के खिलाफ जिलेभर में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देशन
में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खोड़ चौकी प्रभारी विवनोद गौतम द्वारा
वाहनों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान सोनू उर्फ पुरुषोत्तम पुत्र
नाथूसिंह तोमर उम्र 31 निवासी रावतपुरा पोरसा जिला मुरैना को शराब के नशे
में मोटरसाइकिल चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33
एमसी 5627 को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण
पंजीबद्ध कर लिया।



