Press "Enter" to skip to content

सड़क बनाने में घटिया सामग्री लगाई

Image result for सड़क बनाने में घटिया सामग्री लगाई

करैरा।  करैरा अनुविभाग के ग्राम बहगवा में सरपंच सचिव की अनदेखी लापरवाही
रवैए के कारण पंच परमेश्वर राशि के मद से बनाई गई ग्राम की चार सीसी सड़क
घटिया स्तर से बनाई गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की सड़क निर्माण
कार्य के गुणवत्ता की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों
ने बताया कि ग्राम के सरपंच-सचिव ने भितरवार-सीहोर मेन रोड से लेकर
जमादार के मकान तक और केवट के मकान से लेकर रावत मोहल्ले तक डाली गई सीसी
सड़क अमानक स्तर से बनाई गई है, जिसमें गुणवत्ता की कमी की गई है। जो बिना
बारिश के जगह-जगह से उखड़ने लगी है और तो और कई जगहों पर सड़क धसक भी गई है।
सरपंच-सचिव ने पंच परमेश्वर राशि को खुर्दबुर्द करने के लिए ग्राम में
घटिया स्तर से सड़क का निर्माण किया है इसमें जपं के सहायक यंत्री से लेकर
उपयंत्री सहित कई कर्मचारी संलिप्त हैं, जिनकी गैर मौजूदगी में सरपंच ने
अमानक स्तर से सड़क निर्माण के कार्य को अंजाम दिया है। इस प्रकार से कई ऐसी
ग्राम पंचायतें है जिनमें उपयंत्री की गैर मौजूदगी में पंच परमेश्वर योजना
की घटिया सड़कें बनाई गई है। अगर जिला स्तर से एक टीम गठित कर ग्राम बहगवा
की तमाम निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच हो जाए तो लाखों का घपला
उजागर हो जाएगा।

सचिव नहीं रहता मुख्यालय पर
बहगवा के
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम का सचिव मुख्यालय से हमेशा नदारद रहता है, जो
अपना मुख्यालय नरवर में बनाए हुए हैं। ग्राम में सप्ताह में एक-दो दिन ही
आता है। अगर कोई कार्य आ जाता है तो हमको 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

इनका कहना है
अगर
ग्राम में सरपंच-सचिव के द्वारा घटिया स्तर से सीसी सड़क बनाई गई है तो हम
जल्द ही एक टीम गठित कर सड़क के निर्माण की जांच कराएंगे और दोषियों के
खिलाफ कार्रवाई कर वसूली की जाएगी।
एपी प्रजापति, सीईओ नरवर जपं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!