जयपुर। जयपुर की एक महिला ने खुदकुशी करने का प्रयास
किया। इस महिला का एक वीडियो किसी ने यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था और इस पर
कई भद्दे कमेंटस आ रहे थे। इन्हें देखकर अवसाद में आई महिला ने खुदकुशी की
कोशिश की। महिला इस समय अस्पताल में भर्ती है।
इस महिला की शादी
करीब साल भर पहले हुई थी। महिला की पूरी शादी का वीडियो बनवाया गया। वीडियो
बनाने के लिए मथुरा से वीडियोग्राफर आया था। वीडियोग्राफर ने शादी की
डीवीडी बनाने के लिए जहां से वीडियो की एडिटिंग व गानों की मिक्सिंग करवाई,
वहीं के किसी व्यक्ति ने विदाई का वीडियो काट कर एडिट कर दिया और इसे
यूट्यूब पर डाल दिया।
महिला और उसके परिवार वाले इस बात से अनजान थे
कि उसका वीडियो यूट्यूब पर चल रहा है। जून में यह वीडियो अपलोड किया गया
था। तब लेकर अब तक लाखों लोग उसे देख चुके थे। हाल ही में दो दिन पहले एक
रिश्तेदार ने उसके परिवार वालों को फोन करके बताया कि उसका वीडियो यूट्यूब
पर चल रहा है।
वीडियो कई भद्दे कमेंट्स भी किए गए थे। कमेंट्स आने
के साथ ही आस-पास वालों को भी वीडिये की जानकारी लगी। महिला के रिश्तेदार
ने बताया कि इसके बाद दो दिन में ही महिला अवसाद में आ गई और उसने छत से
छलांग लगा आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
करवाया गया है।
इस मामले में मथुरा के कोतवाली थाने में वीडियोग्राफर
के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद यूट्यूब से वह
वीडियो भी हटवाया गया है।
यूट्यूब पर डाला नवविवाहिता का वीडियो, कमेंट्स देख की सुसाइड की कोशिश
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News





Be First to Comment