जयपुर। प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार को जयपुर में एक विश्व रिकॉर्ड बना।
मोदी के एक प्रशंसक ने शहर के ट्राइटन मॉल में प्रधानमंत्री की विभिन्न
मुद्राओं में पौने दो लाख तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई।
प्रदर्शनी
लगाने वाले मनमोहन अग्रवाल का दावा है कि यह आयोजन गिनीज बुक आफॅ वर्ल्ड
रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा। इसके लिए गिनीज बुक से स्वीकृति मिल गई है।
गिनीज बुक के मानदंडों के अनुसार प्रदर्शनी में कोई भी तस्वीर 3.9 इंच से कम की नहीं लगाई गई और न ही कोई तस्वीर रिपीट की गई।
प्रदर्शनी
में मोदी के राजनीतिक सफर की शुरुआत से प्रधानमंत्री बनने और उसके बाद अब
तक की तस्वीरें प्रर्दिशत की गई हैं। मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि
प्रदर्शनी की तैयारी में छह माह का समय लगा।
उन्होंने
कहा कि जब गिनीज बुक की तरफ से सर्टिफिकेट मिलेगा तो उसे पीएमओ को भेंट
किया जाएगा। अग्रवाल इससे पहले भी छह बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।
इनमें
सबसे बड़ी लकड़ी की चम्मच और 700 साल का सबसे बड़े आकार का कैलेंडर शामिल है।
मनमोहन से पहले 1.44 लाख तस्वीरों के साथ हांगकांग के एक व्यक्ति का नाम
रिकॉर्ड है।





Be First to Comment