बेंगलुरु। इंफोसिस के एमडी और सीईओ विशाल सिक्का केइस्तीफे के एक महीने बाद कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय राजगोपालन
ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
राजगोपालन ने अपनी लिंक्डइन
प्रोफइल पर खुद को फ्री मेन बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि
उन्होंने इंफोसिस के साथ अगस्त 2014 से सितंबर 2017 तक तीन साल और दो महीने
काम किया।
खबरों के अनुसार, सिक्का के इंफोसिस से इस्तीफे के बाद से
ही इस बात के लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि राजगोपालन भी कंपनी छोड़
देंगे। राजगोपालन उन लोगों में शामिल थे जिन्हें सिक्का अपनी पूर्व कंपनी
से इंफोसिस लेकर आए थे ताकि वो बेहतर तरीके से अपनी पॉलिसीज को लागू कर
सकें।
राजगोपालन कंपनी में डिजाइन थिंकिंग के अलावा क्रिएटिव और
समस्याओं के समाधान के लिए यूजर सेंट्रल अप्रोच को लीड किया साथ ही कंपनी
को इन चीजों को लागू करने में मदद की।
उन्होंने इसके अलावा मैसूर और
दूसरे डेवलपमेंट सेंटर्स में कंपनी के सभी कर्मचारियों के लिए बड़े पैमाने
पर डिजाइन थिंकिंग ट्रेनिंग सेशन आयोजित करने में भी मदद की।





Be First to Comment