Press "Enter" to skip to content

सपोर्ट बटालियन आईटीबीपी ने ग्राम घोसीपुरा में सफाई अभियान की शुरुआत की

करैरा
सपोर्ट वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल करेरा के सेनानी ऋषभ कुमार के
निर्देश पर  15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता
ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सपोर्ट वाहिनी परिसर तथा
वाहिनी के पास के गांव घोसीपुरा में साफ सफाई कार्यक्रम आयोजित कर इस
अभियान की शुरुआत की गई।  रोबिन कुमार, उप सेनानी के नेतृत्व में वाहिनी के
अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण व जवानों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग
लिया साथ ही घोसीपुरा गांव के लोगों को साफ सफाई के महत्व के बारे में
बताया गया तथा उन्हें स्वच्छता को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। अभियान
की शुरुआत में गांव के लोगों को बताया गया कि उन्हें अपने घर में शौचालय
का निर्माण कराना चाहिए तथा खुले में शौच नहीं जाना चाहिए। वाहिनी की सफाई
घोसीपुरा गांव की साफ-सफाई डस्टबिन लगाना वाहिनी में स्वच्छता ही सेवा
पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाना कार्यालय परिसर के आसपास की साफ सफाई,
प्लास्टिक मटीरियल, पालीथिन व कूड़ा करकट आदि को नष्ट करना शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!