Press "Enter" to skip to content

मंदिर जा रहे बाइक सवार की बस की टक्कर से मौत गुस्साए ग्रामीणों ने नरवर-भितरवार रोड पर लगाया चक्काजाम एसडीएम सीबी प्रसाद के लिखित आश्वासन के बाद साढ़े तीन घंटे बाद खुला जाम घर से निकलते समय माँ बोली बेटा अभी मत जा, लेकिन…


करैरा
थाना करैरा के ग्राम रामनगर गधाई में आज सुबह साढ़े आठ बजे के करीब कुटली
पहाडिय़ा खाती बाबा के स्थान के पास करैरा से शीतला ग्वालियर बस आ रही थी
तभी सामने से रामनगर गधाई की ओर से महेंद्र पुत्र ओमप्रकाश सोनी ऊम्र 20
साल अपनी काले रंग की मोटर साईकिल पल्सर से करैरा आ रहा था जो करैरा बाबा
के बाग बगीचा में हनुमान जी के दर्शन करने जब घर से निकला तो माँ बोली बेटा
अभी मत जा … माँ की बात न सुनकर जब अपनी मोटर साईकिल से करैरा की ओर
निकला सामने से तेज रफ़्तार में आ रही बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार
दी जिससे मृतक महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना की खबर मिलते ही
ग्रामीणों ने करही भितरवार मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और आने जाने बाले
वाहनों के साथ तोडफ़ोड़ कर दी जिसमे एक भितरवार से आ रही बस नवदीप बस को
पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया । और परिजन लाश को रखकर कलेक्टर एसपी के
मौका पर बुलाने की मांग करते रहे। जब मामला नही सुलझा तो करैरा एसडीएम सीबी
प्रसाद एसडीओपी आनंद राय करैरा नरवर सीहोर सुनारी करही चौकी की पुलिस मौके
पहुची लेने वह लाश को नही उठाने दिया । तब कही एसडीएम सीबी प्रसाद ने लिख
रूप से पूरी तरह से न्याय दिलाने जाने की बात कही । तब कहि जाकर साढ़े तीन
घण्टे बाद पौने एक बजे जाम हटा।

एसडीएम ने की मानवता की मिशाल पेश, तनख्वाह से देंगे 25 हजार

करैरा
एसडीएम सीबी प्रसाद द्वारा आज मानवता की एक अनोखी मिशाल पेश की है। अधिकतर
जिम्मेदार शासन या प्रशासन से सहायता राशि दिलाने की बात करते हैं, लेकिन
एसडीएम प्रसाद ने सबसे पहले मृतक की मां को अपनी तनख्वाह में से 25 हजार
रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा एक लाख रूपये मुख्यमंत्री कोष से दिलाये
जाने का आश्वाशन दिया, साथ ही सड़क दुर्घटना में दस हजार रूपये दिलाये
जाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर जाम हटा।

8 दिन पहले आया था महेंद्र का फलदान
करैरा
के रामनगर गधाई के रहने बाले महेंद्र सोनी का आठ दिन पहले मंगलवार को
रक्सा के नेनुआ गांव से बाबा के बाग़ बगीचा में लड़की पक्ष की और से फलदान
आया था और मह्रेंद्र की शादी पक्की हो गई थी ।

महेन्द्र की मौत से रामनगर गधाई में छाया मातम
करैरा
थाना के रामनगर गधाई बसस्टैण्ड पर रहने बाले महेंद्र पुत्र मुना ऊर्फ
ओमप्रकाश सोनी के सबसे छोटे लड़के की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने पर
पुरे गांव में मातम छा गया। जेसे ही महेंद्र की मृत्यु की खबर मिली तो पूरा
गांव सड़को पर जाकर खड़ा हो गया और प्रशासन से हर सम्भव परिजनों को न्याय
दिलाने की माँग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!