
करैरा।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सी बी प्रसाद ने बताया कि शासन के
निर्देशानुसार राजस्व न्याय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण
राजस्व न्याय शिविर में उपथित होकर अपनी अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं।
जानकारी के अनुसार तहसील करेरा के ग्राम सिरसौद में 7 अक्टूबर 2017 एवं
तहसील नरवर के ग्राम चकरामपुर में 6 अक्टूबर 2017 व ग्राम करही में 13
अक्टूबर 2017 को राजस्व न्याय शिविर आयोजित किए जाएंगे। उक्त शिविरों में
तहसील स्तरीय मैदानी अमला तथा ग्राम पंचायत के सचिव सहित अन्य अधिकारी
गण उपस्थित रह कर ग्रामीणों की समस्याओं का मोके पर निराकरण करेंगे।






Be First to Comment