Press "Enter" to skip to content

ग्राम छितरी में 6 माह से नलजल योजना बंद

करैरा। जनपद पंचायत करैरा के ग्राम छितरी में बीते छह माह से नलजल योजना
बंद पड़ी हुई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर से नलजल योजना के बोर की
मोटर चलती है वह 6 माह पहले फुंक गई, जिसे आज तक बिजली कंपनी ने नहीं बदला
है, जिससे गांव में रहने वाले 400 परिवार के सदस्यों को पेयजल की गंभीर
समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को गांव से
करीब 200 मीटर दूर निजी कुओं से पानी भरकर लाना पड़ रहा है, लेकिन ग्रामीणों
की संख्या अधिक होने के चलते कुआं मालिक अब पानी भरने से मना कर रहा है।
हरिजन बस्ती में एक भी हैंडपंप नहीं
पंचायत
की निचली बस्ती, हरिजन मोहल्ला में काफी संख्या में ग्रामीण रहते हैं।
यहां पेयजल स्रोत के नाम पर एक भी हैंडपंप नहीं है और न ही सरकारी बोर।
इसके अलावा ठाकुर बस्ती में भी पेयजल का कोई साधन नहीं है। यहां के लोग
सिर्फ नलजल योजना पर ही निर्भर हैं।
बृजमोहन , ग्रामीण

कई बार की शिकायत फिर भी सुनवाई नहीं
गांव
की एक बड़ी आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने वाली नलजल योजना बीते 6 माह से बंद
है। जिसका एक मात्र कारण खराब डीपी का न बदलना है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों
ने कई बार अधिकारियों से की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
आकाश ठाकुर, ग्रामीण
बकाया
बिल के चक्कर में नलजल योजना की डीपी का न बदलना गलत है, क्योंकि इसका बिल
भरने की जिम्मेदारी तो शासन-प्रशासन की है। ऐसे में सभी ग्रामीणों को पानी
के लिए परेशान करना ठीक नहीं है।
श्यामू ठाकुर, ग्रामीण

यह बोले जिम्मेदार
मैं
अभी नया आया हूं। हर सप्ताह पंचायत सचिवों की समीक्षा करता हूं, लेकिन यह
बात अभी तक ग्राम के सचिव व सरपंच ने नहीं बताई। कल ही ग्राम छितरी में
जाकर ग्रामीणों से नलजल योजना के बंद होने की जानकारी लेकर जल्द चालू करवा
दूंगा।

एपी प्रजापति, सीईओ जनपद पंचायत नरवर
दो माह पहले जब
ग्राम छितरी का दौरा किया था तब ग्राम के लोगों ने बताया कि हमारी नलजल
योजना बंद है। जिस पर दूसरे ही दिन नलजल योजना चालू करा दी थी। अगर नलजल
योजना फिर से बंद हो गई तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
शकुंतला खटीक, विधायक करैरा।
ग्राम
छितरी के बिजली उपभोक्ताओं पर 8.30 लाख रुपए रिकवरी निकल रही है। जब तक
बिल जमा नहीं होगा तब तक बिजली चालू नहीं होगी। हालांकि हमने नलजल योजना का
कनेक्शन बंद नहीं किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!