जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में एक व्यक्ति ने अपने
बेटे की चाह में अपनी दो साल मासूम बेटी की बलि देने की कोशिश की। घर में
तांत्रिक को बुलाया गया, लेकिन मासूम की मां ने जब शोर मचाया तो तांत्रिक
भाग खड़ा हुआ। अपनी पत्नी ही हरकत से गुस्साए आरोपी ने पहले उसके साथ जमकर
मारपीट की और फिर सड़क पर उसे तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया।
पीड़िता
ने इसके बाद कोर्ट में न्याय के लिए गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट ने उसका
मेडिकल कराने के आदेश दिए हैं। दौसा के महुवा निवासी इमरान खां का विवाह
सकीना के साथ 2013 में हुआ था। इसके बाद सकीना ने दो बेटियों को जन्म दिया।
सकीना का आरोप है कि बेटे की चाह में इमरान कुछ दिन पूर्व एक तांत्रिक को
घर ले आया और तांत्रिक के कहे अनुसार अपनी छोटी बेटी की बलि देने का
प्रयास किया। लेकिन सकीना के विरोध करने पर इमरान ने उससे मारपीट की।
इसके
बाद दो अक्टूबर को इमरान व उसके भाई सकीना को जबरन उसके पीहर छोड़ने के लिए
निकले। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग पर गुस्साए इमरान में सकीना को गाड़ी से
बाहर निकाल कर उसे वहीं तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोला और चला गया। अब सकीना
न्याय की आस में भटक रही है।



