Press "Enter" to skip to content

योजना का लाभ लेने के लिए 25 तक किसान कराएं पंजीयन- शैलेन्द्र शर्मा

योगेन्द्र जैन पोहरी-मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसानों के हित मे फैसला लेते हुए भावान्तर योजना की शुरुबाद की है इस योजना के अतर्गत किसानों को फसलों का सही दाम नही मिलने पर सरकार देगी, किसानो की समस्या को लेकर ग्राम परीच्छा में किसान मोर्चा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें किसानो की फसले जो उचित दाम में नही बिक रही सरकार द्वारा भावन्तर योजना चालू की गई। किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परीच्छा में भावन्तर भुगतान प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा विनोद जादौन शामिल हुए। विनोद जादौन द्वारा द्वारा किसानो को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शिवपुरी जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करने पर धन्यवाद दिया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा शैलेन्द्र शर्मा ने दिया। 
पोहरी के भाजपा के युवा नेता व किसान मोर्चा के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा द्वारा  बताया गया  कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी गाँव गाँव जा कर किसानो को भावन्तर योजना में पंजीयन कराने हेतु प्रेरित कर रहे है। जिससे किसान इस योजना का लाभ ले सके तथा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत का आभार व्यक्त किया जिन्होंने शिवपुरी जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री से 2 बार मुलाकात की
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा सदस्य विवेक पालीवाल,ब्रजेन्द्र सिंह,अमिताभ सिंह,नरेंद्र सिंह सिकरवार जिला उपाध्यक्ष, राजू शर्मा शिवपुरी मंडल अध्यक्ष, शुभम शर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, राजीव जैन, कमलेश, आशुतोष जैमिनी, भारत कर्ण, महेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष बैराड़, अवतँश जैन, सहित सेकड़ो की संख्या में कृषक मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!