Press "Enter" to skip to content

बिग ब्रेकिंग –: सहरिया क्रांति के सयोजक एवं वरिष्ट पत्रकार संजय बेचैन पर हुआ प्राणघातक हमला

शिवपुरी। खबर आ रही है की देहात थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले ग्राम बड़ी हातोद में शिवपुरी के पत्रकार एवं सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बेचैन पर रात्रि लगभग 8.00 बजे कुछ लोगो ने एकराय होकर प्राणघातक हमला बोल दिया। जिसमे पत्रकार संजय बेचैन के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें जिला चितिक्सलय शिवपुरी के द्वारा ग्वालियर उपचार के लिया रैफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दिनांक 28/10/2017 को रात्रि में संजय बेचैन को सुचना मिली की देहात थाना की सीमा में आने वाले ग्राम बड़ी हातोद में एक विशेष समुदाय के द्वारा सहरिया समुदाय के लोगो को प्रताड़ित किया जाने के कारण दोनों समुदायो के बीच आपसी विवाद हो गया है | दोनों समुदायो के बीच हुए विवाद को सुलझाने संजय बेचैन जब ग्राम हातोद पहुंचे तो वह आपसी तनाव के चलते अज्ञात लोगो ने उनके सिर पर कुलहाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। जिसमे उनके सिर में चोटे आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये ।
घटना की सुचना प्राप्त होते ही जिले मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस फ़ोर्स को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामला शांत  करवाए जाने के बाद संजय बेचैन को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत के चलते डॉक्टरो द्वारो उपचार हेतु ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!