Press "Enter" to skip to content

अवैध रेत परिवहन करते पांच डंपर जब्त

शिवपुरी। जिला कलेक्टर तरूण राठी के र्निदेशन पर खनिज अधीकारी सोनल सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे खनिज विभाग की टीम द्वारा शिवपुरी के अलग अलग थाना क्षेत्रो मे अवैध रेत से भरे 5 डम्फरों को पकडा है, वही पकड़े गये डम्फरो में करैरा क्षेत्र और नरवर क्षेत्र से रेत भरकर लाई जा रही थी। पकडे गये डम्फरों को सुरवाया और सतनबाडा थाना पुलिस की अभिरक्षा मे रखा गया है। बताया जा रहा है की खनिज विभाग के खनिज इंस्पेक्टर सुजान सिंह लोधी को मुखबिर द्वारा सूचना मिलि कि कुछ डम्पर अवैध रूप से रेत भरकर परिवहन में लगे हुऐ है। इस सूचना पर खनिज इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने सतनबाडा थाना क्षेत्र मे तीन डम्फरों को पकडा वही सुरवाया थाना क्षेत्र मे भी दो डम्फर रेत से भरे पकडे पकडे गये डम्फर चालको के पास किसी भी प्रकार की रायल्टी नही पाई गई जिसके चलते इन डम्फरों पर जब्ती की कार्यवाही की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!