योगेन्द्र जैन पोहरी-शिवपुरी जिले वरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पोहरी पत्रकारो ने आज बुधवार को पोहरी तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा बीती 28 अक्टूबर की रात्रि में वरिष्ठ पत्रकार संजय बैचेन पर हतौद गॉव के दबंग सरदारों द्वारा प्राण घात हमला कर दिया।
जिसमें उन्हें गम्भीर चोटें आई थीं जिन्हें इलाज के लिये लिए जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रेफर किया गया।
ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि हमलाबरो ने पत्रकार संजय बेचैन के ऊपर झूठा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।
इस मौके पर पोहरी के पत्रकार ने ज्ञापन सौपा ज्ञापन देने वालों में पत्रकार अजय त्रिपाठी,प्रदीप भैयाजी,संतोष शर्मा,संजीव भदौरिया,अनिल झा,योगेन्द्र जैन,रोहित शर्मा,अभिषेक शर्मा,हितेश जैन,हर्ष गोस्वामी,देवी सिंह जादोंन आदि लोगों ने ज्ञापन सौंपा।






Be First to Comment