किसान हितैषी समस्या को लेकर किसान कांग्रेस ने दिया ज्ञापन, समस्या दूर न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

योगेन्द्र जैन/देवी सिंह जादोंन पोहरी– पोहरी में आज जिला किसान कांग्रेस द्वारा किसान हितेषी समस्या को लेकर मंडी प्रांगण में धरना प्रदर्शन दिया गया प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह को ज्ञापन सौपकर किसानों की मांगो से अबगत कराया।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा द्वारा बताया कि किसान को अपनी फसल के उचित दाम तक नही मिल रहे जहा गेंहू ओर अन्य फसलों को भावन्तर योजना से अलग रखा गया है।बही कई बर्षो से प्राकृतिक आपदा के कारण किसानो की फसल नष्ट हो रही है,किसान कर्ज से परेशान है जहाँ किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए इस तरह किसानों की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा है।
इस मौके पर सुरेश राठखेड़ा जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस, ब्रजकिशोर त्रिवेदी,घनश्याम ओझा,किशन सिंह तोमर, संजीव शर्मा बंटी भैया,अमर सिंह यादव,गजराज सिंह,रामेश्वर वर्मा,योगेंद्र कन्हौआ,शानू काजी आईटीसेल प्रभारी,अमन सिद्दकी, आफाक अंसारी,संजय वर्मा राठखेड़ा,दीबान सिंह बघेल,सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता और किसान मौजूद थे।