Press "Enter" to skip to content

नामकरण संस्कार एवं दष्टोन कार्यक्रम संपन्न

शिवपुरी। एसडीएम पब्लिक हायर सेकेण्ड्री स्कूल में प्रांगण में विगत दिवस नामकरण संस्कार एवं दष्टौन का कार्यक्रम उत्साह एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, उक्त कार्यक्रम अजेयराज सक्सेना को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
नामकरण संस्कार कार्यक्रम विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ सुबह के समय आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र नारायण सक्सेना के प्रपौत्र, आईके सक्सेना के नाती एवं अजेयराज सक्सेना के सुपुत्र को स्वपनेश नाम दिया गया। इस मौके पर परिवार के राजेन्द्र नारायण सक्सेना, आईके सक्सेना, अनीता सक्सेना, अजेयराज सक्सेना, ज्योति सक्सेना, चेतनकुमार सक्सेना, निशी सक्सेना, अंकिता सक्सेना, राजेश गुप्ता, अनीता गुप्ता, आयुष्मान गुप्ता, एमएस अरोरा,  एसके अरोरा, महिपाल अरोरा, नीलू अरोरा सहित लॉयन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ, स्कूल एसोसिएशन के सदस्य सहित गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित रहे।

एसपी सहित अधिकारियों ने की शिरकत
दष्टौन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे, उपसंचालक जनसंपर्क विभाग, जेलर दिलीप सिंह मौर्य सहित प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगणों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

दादाजी को चढ़ाई सोने की सीढी
चौथी पीढ़ी में बेटों के जन्म के बाद ही स्वर्ण सीढ़ी चढ़ाने की परंपरा चल रही आ रही है। इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए अजेयराज सक्सेना द्वारा अपने दादाजी राजेन्द्र नारायण सक्सेना के पैर में सोने की सीढ़ी बांधने की रस्म अदा की गई और प्रपौत्र स्वपनेश ने उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

रात्रि में हुआ माता रानी का जगराता
दष्टौन कायक्रम के उपरांत रात्रि में माता रानी का जगराता का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान बुलाई गई भजन मंडली द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!