Press "Enter" to skip to content

फास्ट समाचार स्टूडियो का शुभारंभ

शिवपुरी। कमलागंज एबी रोड पर स्थित फास्ट समाचार स्टेडियो का शुभारंभ फास्ट समाचार के प्रधान संपादक अजेयराज सक्सेना के सुपुत्र स्वपनेश सक्सेना द्वारा फीता काटकर किया। इस मौके पर आईके सक्सेना, राजेश गुप्ता, अजेयराज सक्सेना, अंकिता सक्सेना सहित स्टाफ के सदस्यगण मौजूद रहे। यहां बताना होगा कि फास्ट समाचार डॉट कॉम सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ता हुआ पोर्टल है जिसने चंद दिनों में ही अपनी खबरों के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। फास्ट समाचार डॉट कॉम की इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए प्रधान संपादक अजेयराज सक्सेना द्वारा फास्ट समाचार की स्टूडियो प्रारंभ करने का निर्णय लिया। पोर्टल पर अभी तक सिर्फ खबरों को केवल पढ़ा जाता था, लेकिन अब न केवल खबरों को पढ़ा जाएगा बल्कि स्टूडियो के माध्यम से देखा भी जा सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!