कोलारस। चित्रकुट विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कोलारस कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सिंधिया फैन्स क्लब कार्यलय पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेसियों द्वारा आतिशबाजी चलाकर मिठाइयां बांटी। कांग्रेसियों का कहना था कि चित्रकूट से कांग्रेस की जीत का आगाज हो चुका है और अब बीजेपी का सफाया होगा और सिर्फ कांग्रेस ही हर जगाह जीतेगी।




