करैरा। सेंट्रल द्वारा बच्चों के स्कूल मे जाकर बच्चों के मध्य बाल दिवस मनाया द्य जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन हरि शरण गोयल द्वारा बताया गया कि रीजन 3 जोन 2 के ज़ोन चेयर पर्सन लायन डॉ बृजेश कुमार अग्रवाल के सानिध्य में शकुंतलाम पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ रह कर उन्हे खेल खिलाए और उसके बाद बच्चो को फल ओर बिस्कुट का वितरण किया इस दौरान अध्यक्ष लायन गोयल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। लायन डॉ बृजेश कुमार अग्रवाल ने बच्चो के बीच अपने अनुभव साझा किए, क्लब के सचिव लायन बृज मोहन गुप्ता ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी , शाला की प्राचार्या श्रीमती श्वेता व अनीता मैडम के अलावा सभी शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं द्य इसके बाद लायन्स क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण का कार्य कर उन पर ट्री गार्ड लगाए द्य वृक्षारोपण के कार्यक्रम मे लायन सतीश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष लायन शीतल अग्रवाल, घनश्याम योगी जी, बन माली बाथम , नेत राम नेता जी, भी उपस्थित थे द्य साहित्यकार घनश्याम योगी ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम को वातावरण के शुद्धिकरण के लिए आवश्यक बताया।






Be First to Comment