कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में बालिका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित थाना प्रभारी ने दी छात्राओ को कानून की जानकारी 

खनियांधाना। कोई आपका पीछा करता है छेडख़ानी का प्रयास करता है शिक्षा में बाधा बन रहा है तो उसका विरोध करें इसी के साथ आसपास उपस्थित लोगों का सहयोग लेकर किसी भी परेशान करने वाले व्यक्ति को सबक सिखा सकते हैं साथ ही फोन लगाकर पुलिस बुलाए ताकि किसी प्रकार की हरकत करने वाले व्यक्ति की दोबारा हिम्मत ना हो। यह बातें खनियाधाना के कन्या माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय में आयोजित बालिका जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी विजय पाल सिंह जाट ने लगभग एक हजार छात्राओं को जानकारी देते हुये बताया कि बच्चियों व महिलाओं के साथ होने वाले अपराधो मे सहायता देने के लिये शासन ने चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 1090 पर डायल कर संकट के समय सहायता ली जा सकती है तथा डायल 100 पर भी कॉल कर पुलिस को बुलाया जा सकता है थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि निर्भीक निडर होकर अच्छी पढ़ाई करें जिससे अपना और अपने माता पिता व अपने स्कूल व जिले का नाम रोशन हो सके । वही महिला एएसआई श्रीमति सावित्री लकडा ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना मोबाइल नंबर किसी अंजान वयक्ति को न दें। क्योंकि अंजान वयक्ति वाट्सएप एवं फेसबुक के माध्यम से परेशान कर सकते हैं। वही एएसआई रामनिवास शर्मा ने भी कहा कि घर से बाहर जब भी जाए अकेली न जाए एव अपने परिजनों को बताकर जाए डरे नही यदि कोई आपको परेशान करता है उसकी शिकायत जरूर करे जिससे कि भविष्य में आपके साथ कोई बड़ी घटना न घटे। साथ ही थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट ने थाना प्रभारी का मोबाइल नम्बर 7049123532, एएसआई 7049160488, महिला एएसआई 7049123324 के नंम्बर लिखाये जिन पर सहयोग मिलेगा । कार्यक्रम में थाना प्रभारी विजयपाल सिंह जाट के अलावा प्राचार्य अशोक पंडा सहित समस्त स्टाफ व राजीव जैन , सचिन मोदी, स्वपनिल जैन, संजय साहू आदि पत्रकारगण भी मोजूद रहे।