Press "Enter" to skip to content

डिवाइन प्रोवीनेन्ट स्कूल में मना बाल दिवस

दिनारा। डिवाइन प्रोविनेन्ट स्कूल दिनारा में मंगलवार को बाल दिवस वडी उत्साह से मनाया गया। स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। विद्यालय के संचालक विनोद नीखरा, रवि कसाब के निर्देशन में स्कूल में बाल मेला का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने समोसा, पानी पूड़ी,करेला,भजिया सहित सुरुचि पूर्ण खान पान के स्टाल लगाये एवं रंगोली सहित हस्त कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा भावना रूसिया,विद्यालय हेड दीप्ति मैडम,मीना कसाब,मनोज त्रिपाठी,प्रवीण सक्सेना,जय कनोडिया,राखी गुप्ता,सीमा वर्मा,जगदीश सर आदि उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!