Press "Enter" to skip to content

मण्डी में व्याप्त समस्याओं एवं तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर सौंपा ज्ञापन

पिछोर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर के नेतृत्व में किसानों एवं कार्यकर्तओं ने तालाव की भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं कृषि उपज मण्डी पिछोर में व्याप्त समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार एसएस गुर्जर को सौंपा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछोर के तालावों की भूमि पर दंबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध क्ब्जा कर खेती की जा रही है जिससे पशुओं को पानी की समस्या हो गई है एवं पिछोर कृषि उपज मण्डी में व्याप्त समस्याओं का ज्ञापन 10 सूत्रीय मांगों के साथ कलेक्टर शिवपुरी के नाम तहसीलदार पिछोर को सौंपकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में कृषि उपज मण्डी में तुलावटी हम्माल मजदूरों के बच्चों को स्कूल से छात्रवृति की मांग। मण्डी में काम करने वालों में से 50 प्रतिशत लोगों के राशन कार्ड पर विभाग की उदासीनता के कारण राशन पर्ची जारी नहीं कराई गई हैं, उनको पर्ची की मांग। मण्डी टेक्स चुकाये बिना ही बाहनों में माल निकाला जा रहा है, जिसमें मण्डी सेकेट्री एवं लेखापाल की मिली भगत से हजारों रूपये की कर चोरी हो रही है। अधिकारी भी मुख्यालय पर नहीं रहते हैं। जिसे रोकने हेतु भौंती, हिम्मतपुर, खोड, मायापुर आदि स्थानों पर चैकिंग कराई जावे एवं तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग। मण्डी प्रागंण में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। मण्डी प्रागंण में ही खुले आम शराब बिक रही है, जिस पर रोक लगाये जाने की मांग। मण्डी प्रागंण में कैंटीन होने के उपरांत भी किसानों को कैंटीन से प्राप्त होने वाले भोजन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। शासकीय कृषि फार्म नयागांव (गजौरा) में से राजघाट नहर निकली हुई है इस के उपरांत भी कृषि फार्म में नागदा डैम से पानी सप्लाई किया जा रहा है। आदि समस्याओं एवं मांगों के साथ कलेक्टर शिवपुरी के नाम ज्ञापन सौपा गया है। इस अवसर पर कैलाश नारायण शर्मा, सुखनंदन पाण्डे, रामकुमार केवट, हनुमतसिंह लोधी, रामकुमार रहोरा, श्रीराम लोधी, जशवंतंिसह लोधी, फाजल खां, राकेश शास्त्री, एड.विजय खरे, रामकिशोर सोनी, एड.रामकुमार शर्मा, मेवालाल लोधी, धनीराम रजक, महाराजसिंह लोधी, बद्री प्रसाद लोधी, नीरज पाराशर, रमेश प्रजापति, रविकांत कोली, मुलायमसिंह, शंकर कुशवाहा, केशव प्रसाद, महेन्द्र, कमलेश, धर्मेन्द्र, रामंिसह, अरविन्द्र, भोगीराम, अतरसिंह, वालकिशन, राजेन्द्रसिंह, वंटी पुरोहित, वृजेश आदि किसान एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!