शिवपुरी। वर्तमान में जिस तरह से वृद्ध माता-पिता को संतानों के द्वारा दरकिनार कर उपेक्षा की जा रही है उसकी कारगर रोकथाम के लिए परिवार परामर्श केन्द्र को आगे आकर इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। उक्त बात शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों की एक समीक्षा में बैठक में कहीं।
प्रारंभ में जिला परिवार परामर्श केन्द्र के संयोजक आलोक एम इंदौरिया ने इस समीक्षा बैठक में अब तक की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला और कहा कि जिला परिवार परामर्श केन्द्र में प्रदेश नहीं बल्कि सारे देश में इतने अल्प समय में अपने अच्छे कार्यों के कारण जो ख्याति प्राप्त की है उसमें इसके सदस्यों के योगदान के साथ-साथ आईजी ग्वालियर जोन अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और प्रभारी डीएसपी महिला सैल एवं उनके स्टाफ का अथक सहयोग और योगदान रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और परामर्श केन्द्र के विशेष सहयोगी कमल मौर्य ने जिला पुलिस बल की ओर से सभी सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि शिवपुरी के परिवार परामर्श केन्द्र निश्चित रूप से इस जिले का नाम मध्य प्रदेश ही नहीं सारे देशमें सर्वोच्च स्थान पर लाया है इसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर टीआई कोतवाली संजय मिश्रा, आरआई अरविन्द सिकरवार, जिला परिवार परामर्श केन्द्र की उमा मिश्रा, स्नेहलता, किरण ठाकुर, श्वेता गंगवाल, रवजोत ओझा, आकला कुर्रेशी, नीरजा खण्डेलवाल, प्रीति जैन, बिन्दु छिब्बर, मृदुला राठी, आनंदिता गांधी, भरत अग्रवाल, सुरेश जैन, शंभू पाठक, राहुल गंगवाल, राकेश शर्मा, गोड़ल जी, डॉ. इकबाल खांन, राजेन्द्र राठौर, संतोष शिवहरे, डॉ. विजय खन्ना, राजेश गुप्ता रामू, एचएस चौहान, समीर गांधी उपस्थित थे।




