शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल प्रांगण में फन फेयर का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा मौजूद जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नन्हे मुन्ने बच्चों का रैंप वाक और म्युजिकल पीटी रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक सुनील पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय संचालक एवं जनपद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर एवं प्राचार्य एवं अन्य विद्यालयों के संचालक द्वारा मुख्य अतिथि सुनील पांडे का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मार्च पास्ट योगा राजस्थानी पंजाबी एवं अन्य पारंपरिक नृत्यों द्वारा प्रस्तुति दी गई। उसके साथ ही मुख्य अतिथि सुनील पांडे द्वारा ध्वजारोहण कर तृतीय एसपीएस गोल्डकप हैंडबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन की घोषणा की। एसपी सुनील कुमार पांडे ने नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खुलेदिन से प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक अशोक ठाकुर ने पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अभिभावकों एवं स्टॉफ के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसका अभिभावकों द्वारा भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह एवं जिले के विद्यालयों के संचालक, पत्रकार व नागरिक मौजूद थे।






Be First to Comment