शिवपुरी। जिले की कोलारस विधानसभा में उपचुनाव होना है इसे लेकर भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, यहां कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव की मौत के बाद उपचुनाव होना है। कोलारस उपचुनाव को जीतने के लिए प्रदेश हाईकमान ने केबिनेट के चार मंत्री उमाशंकर गुप्ता, स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह, लालसिंह आर्य व विश्वास सारंग। इसके बाद राजनीतिक हल्कों में चर्चा का बाजार खासा गर्म हो गया क्योंकि भाजपा की कद्दावर मंत्री एवं शिवपुरी से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा पिछले काफी समय से कोलारस क्षेत्र के लगातार दौरे किए जा रहे थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि कोलारस उपचुनाव को जिताने की जिम्मेदारी यशोधरा राजे सिंधिया को दी जाए और प्रत्याशी भी उन्हीं की पसंद होगा, लेकिन यशोधरा राजे सिंधिया को इस जिम्मेदार से दरकिनार कर दिया। इस संबंध में जब पत्रकारों द्वारा प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह से चर्चा की उन्होंने कहा कि भाजपा में तो कार्यकर्ता की भी उपेक्षा नहीं की जाती तो फिर यशोधरा राजे सिंधिया तो दो बार यहां मंत्री रह चुकी हैं उनकी उपेक्षा का तो सवाल ही नहीं उठता। उन्हें मुंगावली चुनाव भी देखना है इसलिए उन्हें अकेला कोलारस की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। अटेर और चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूस्तम सिंह ने कहा कि दोनों विधानसभा सीटें पहले से कांग्रेेस के पास थी और वहां के कांग्रेस विधायकों के निधन के कारण सहानुभूति का लाभ कांग्रेस को मिला है। कांग्रेस की उपलब्धि तब मानी जाती जब सीट भाजपा की होती और कांग्रेस वहां से विजयी प्राप्त करती। इस पर उनसे सवाल पूछा गया कि फिर तो कोलारस में ही समान स्थिति है तो क्या कोलारस को कांग्रेस ही जीतेगी? इस पर मंत्री ने कहा कि चुनाव हमेशा जीतने की लिए लड़ते हैं हम इस सीट को जीतेंगे। प्रत्याशी की घोषणा कब तक हो जाएगी इसके सवाल के जवाब में मंत्री रूस्तम सिंह ने कहा कि हमारे लिए प्रत्याशी महत्वपूर्ण नहीं बल्कि पार्टी महत्वपूर्ण है। समय आने पर प्रत्याशी की भी घोषणा कर दी जाएगी।
अस्पताल की सिक्योरिटी होगी निरस्त
अधिक दर पर अस्पताल की सिक्योरिटी का कार्य देने की बात पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसी सिक्योरिटी को निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था हम चाहते हैं कि बड़े स्तर पर बड़ी कम्पनी करे। इस दिशा में हम प्रयासरत हैं। अस्पताल की व्यवस्था भी पूरी तरह दुरूस्त बनी रहे। ट्रोम सेंटर में कुत्ते घूमने की बात पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कुत्ते ट्रोमा सेंटर तो दूर अस्पताल में ही नहीं घुसने चाहिए। अब हम विचार करेंगे कि अस्पताल में कितनी सिक्योरिटी लगेगी और क्या वह कुत्तों को रोक सकती है।
सांसद सिंधिया सारंग ने साधा निशाना कहा उनके दोस्त पप्पू हैं और खुद बबलू
कोलारस में मंत्री विश्वास सारंग ने सांसद सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मित्र राहुल जहां पप्पू हैं और वह खुद बबलू हैं। वह यहां के सांसद हैं और पूर्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, इसके बावजूद भी वह क्षेत्र में कोई विकास नहीं करा पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो राजा महाराजा चाहिए जबकि भाजपा में प्रदेश के मुख्यमंत्री किसान के बेटे हैं जिन्में मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं।
15 दिन के लिए खुलना चाहिए नलकूल प्रतिबंध
जिले में सूखे के हालात हैं और 15 दिन के लिए शिवपुरी में तो नलकूप खनन से प्रतिबंध हटना चाहिए जिससे जिसे जहां नलकूप कराना है वह कराए। इसके बाद विचार करना चाहिए। क्योंकि इस समय किसान बहुत परेशान है।
जीतने वाले को चुनेंगे नहीं और हारने वाले को टिकिट देंगे नहीं: प्रभात झा
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि हम सबकी मिलकर कोशिश होगी कि जो कांग्रेस के पास सीट है वह भाजपा के पास आ जाए। कहीं कांग्रेसी को पार्टी में शामिल कर टिकिट देने के सवाल पर श्री झा ने कहा कि मैं पार्टी का एक जिम्मेदार कार्यकर्ता होने के नाते कह रहा हूं कि आशंका होना एक अलग बात है। पार्टी जीतने वाले उम्मीदवार को चुनेगी नहीं और हारने वाले को टिकिट देगी नहीं। क्या पूर्व में ज्यादा अंतर से हारे हुए प्रत्याशी को टिकिट मिलने के सवाल पर प्रभात झा द्वारा स्पष्ट कहा कि यह सब बातें चुनाव समिति में तय होंगी और अभी मैं सीख कर आ रहा हूं इस तरह के सवाल का जबाव देकर मैं फंसना नहीं चाहता।






Be First to Comment