Press "Enter" to skip to content

विधायक भारती ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण 

पोहरी। गत दिवस पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिलौआ एवं भैंसरावन में 37.70 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिनमें ग्राम पंचायत बिलौआ में नवीन पंचायत भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया इसका निर्माण लागत राशि 12.85 लाख से होगा। ग्राम भैंसरावन में सामूदायिक भवन निर्माण लागत राशि 07 लाख का लोकार्पण किया तो वहीं ग्राम भैंसरावन में ही विधायक निधि मद राशि 05 लाख से निर्मित होने जारही सीसी रोड तथा भैंसरावन के नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण लागत 12.85 लाख का भूमिपूजन किया। 

क्षेत्र में हुए इन विकास कार्यां के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के दौरान ही विधायक भारती ने ग्राम पंचायत बिलौआ में विभिन्न पात्र हितग्राहियों के निर्मित हुए नवीन प्रधानमंत्री आवासों पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। ग्राम बिलौआ में कुल 16 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण हुआ है। इस मौके पर विधायक ने ग्राम बिलौआ तथा ग्राम भैंसरावन में चौपाल लगाकर ग्रामजनों के समस्याओं की सुनवाई की तथा उक्त समस्याओं निराकरण हेतु अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर विधायक भारती के साथ बिलौआ के सरपंच मुरारी जाटव,सचिव गोपाल शर्मा,घनश्याम राठौर,मानसिंह कुशवाह, भैंसरावन सरपंच दौलतराम धाकड, सचिव विजय, विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन, अनरथ रावत सहित ग्राम भैंसरावन एवं बिलौआ के ग्रामजन उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!