भाजपा ने प्रारंभ किया हाई वोल्टेज बैठकों का दौर सुबह से शाम तक हुई बैठक में प्रत्याशी चयन गोपनीय  प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने संगठन मजबूत की बनाई योजना  तीन मंत्री और प्रदेश सहित राष्टï्रीय स्तर के पदाधिकारियो की शिरकत 

कोलारस-कल का दिन कोलारस में आयोजित होने बाले उप चुनाव के लिए आगामी दिनो मेें निर्णायक भूमिका भाजपा खेमा के लिए अदा करेगा। उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी हर उस छोटे से छोटे विंदु पर विचार कर रही है। जिसकी चूक उसे महंगी साबित हो। विगत दिवस जिस तरह से भाजपा संगठन सहित मंत्रियो ने कोलारस में अपनी आमद दर्ज की उससे भविष्य कालीन होने बाले उप चुनाव के घमासान का अंदाजा लगाया जा सकता है। सुबह से ही जगतपुर स्थित विश्राम ग्रह और उत्सव वाटिका में भगवा कार्यकर्ताओ का जमाबाडा लगा रहा। राष्टï्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत, राजस्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, सुभाष भगत, जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, अखलेश भार्गव, देवेन्द्र जैन सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी  विश्राम ग्रह में कार्यकर्ताओ से सम्बाद करते नजर आये। वहीं बार- बार गुप्त मंत्रनाओ का दौर भी जारी रहा। भाजपा के सभी पदाधिकारी इस अवसर पर अपने अपने स्तर से कार्यकर्ताओ को  संतुष्टï करते नजर आ रहे थे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी सभी के टारगेट में थे। प्रशासनिक अधिकारियो को मैनेज करने की कवायत भी दिन भर देखने को मिली। विश्राम ग्रह में खास बात यह रही कि कई अपनी दावेदारी को लेकर उत्सुक नजर आ रहे थे। लेकिन यहां सभी ने पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन को विशेष तरजीह दी। राष्टï्रीय उपाध्यक्ष सहित उमाशंकर गुप्ता, रणवीर रावत सभी एकान्त में देवेन्द्र जैन को लेजाकर विशेष विचार विमर्श करते नजर आये। सुबहन् से शाम तक यही घटना क्रम रेस्ट हाउस में देखने को मिला। उत्सव वाटिका में दोपहर १२ बजे से सभी पदाधिकारियो ने मण्डल, प्रकोष्ठ, संगठन कार्यकर्ताओ की बैठक ली इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने सभी संगठनो के पदाधिकारियो से अपनी सरहद को वूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिये। उप चुनाव को द्रष्टिïगत रखते हुये अनुशासन में रह कर बूथ स्तर तक समिति तैयार करने की योजना बताई। सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ को व्यवस्थित रूप से लिखित खाता तैयार करने के निर्देश दिये। रामेश्वर शर्मा द्वारा संगठन को मजबूत करने केे निर्देशो को सभी ने गंभीरता से लिया। इस अबसर पर सभ्ीा पूर्व विधायक हाथ मे पेन और किताव लेकर योजना बद्घ तरीके से हरन् बात को नोट करते नजर आये। सभी को टिकिट के लिए अपना नाम किसी भी स्तर पर न उछालने की हिदायत दी गई। राष्टï्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने तो गुप्त मंत्रना कर कहा कि किसी एक को टिकिट मिलेगा उसी के लिए सभी को काम करना है। प्रभात झा ने विश्राम ग्रह में कल्याण सिंह यादव बांसखेडा को विशेष तरजीह देकर सभी को सन्न कर दिया। 

ेप्रशासन को मैनेज करना आदर्श आचार संहिता नही: अशोक चौधरी

भाजपा  का चेहरा और चरित्र दोनो में काफी भेद है इसका प्रमाण कल कांग्रेसियो को देखने को मिला। जिस तरह से विश्राम ग्रह में भाजपा मंत्रियो एवं संगठन पदाधिकारियो द्वारा अपनी गरिमा के प्रतिकूल जाकर शासन के पदाधिकारियो को मैनेज करने की जो कार्यवाही चल रही थी कांग्रेसी उसकी सघन आलोचना करते है। मुझे जनता से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि पूर्व के एक साल में प्रशासनिक अधिकारियो की भाजपा सहित संगठन के कार्यकर्ताओ ने खुल कर दलाली कर जनता को लुटवाया है जिसकी धीरे धीरे परते खुल रही है। कोलारस विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा उप चुनाव जीतने के लिए कोई भी रास्ता अपना सकती है। प्रशासन को डरा धमका कर या दबाब बना कर इस चुनाव में यदि भाजपा ने दुरूपयोग किया तो हम निर्वाचन आयोग में इसकी शिकायत करेगे।