वरिष्ठो को विश्राम, जन प्रतिनिधियो की उपेक्षा कैसे मिलेगी भाजपा को सफलता: राजकुमार

कोलारस। कोलारस के भाजपा नेता एवं जुझारू पार्षद राजकुमार भार्गव ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा के कोलारस परगने में तीन मण्डल है। यदि मण्डलो की कार्यकारणी देखी जाये तो कार्यकारणी में बरिष्ठो एवं जन प्रतिनिधियो की उपेक्षा कार्यकारणी में साफ साफ दिखाई देती है। इतना ही नही मण्डल की कार्यकारणी में युवाओ, सैक्स बर्करो, फोटो खींचने बालो, काली कमाई से सफेद कपडे पहनने बालो को कार्यकारणी में शामील कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओ एवं जन प्रतिनिधियो की खुलेआम उपेक्षा की गई है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव आगामी तीन माह के अंदर होना तय है। संगठन से लेकर मंत्रीयो का कोलारस में आना प्रारंभ हो चुका है। मंत्री के साथ फोटो खिचवाने, व्यक्तिगत चन्द लोगो की समस्याऐं निपटाने से पार्टी के अंदर पनपा आक्रोश समाप्त नही होगा जब तक पार्टी के छोटे से छोटे एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मान नही मिलेगा तब तक संगठन की बैठके एवं मंत्रीयो के साथ फोटो खिचवाने से भाजपा को सफलता मिलना संभव नही है। भाजपा जब तक कार्यकर्ताओ को सम्मान एवं भ्रष्टï प्रशासन से जनता को निजात नही दिलायेगी तब तक कोलारस विधानसभा जो कि कांग्रेस का गढ दिखाई दे रही है। इस पर फतेह पाना भाजपा के लिए बडी चुनौती होगा मंत्रीयो के दौरे एवं चन्द लोगो के साथ संगठन की बैठक पूर्व में शिवपुरी, अटेर, चित्रकूट में भाजपा को सफलता नही दिला पाई। फिर भला मंत्रीयो के दौरे एवं चन्द लोगो के साथ संगठन की बैठक से कोलारस में भाजपा जीत पायेगी इसको लेकर भी संशय दिखाई देता है।