Press "Enter" to skip to content

सरेराह महिला का दुपट्टा छीना, जबरन सुनसान क्षेत्र में ले जाकर किया बलात्कार का प्रयास

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के गौशाला में विगत शाम दो आरोपियों ने एक महिला का सरेराह दुपट्टा छीन लिया और उसे जबरन अपने साथ एक सुनसान क्षेत्र में ले गए जहां उसके साथ आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि वहां से गुजर रहे एक दंपत्ति के देखने पर दोनों आरोपी वहां से भाग गए। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई।

विगत 13 नवम्बर को पीडि़ता शकीना (काल्पनिक नाम) निवासी गौशाला शाम के समय अपने बच्चों को खाना लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में उसे दो आरोपी कल्लू गोस्वामी और नीरज गोस्वामी मिले जिन्होंने पीडि़ता को देखकर अश£ील फब्तियां कसना शुरू कर दी। जब पीडि़ता ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उसका दुपट्टा खींच लिया और उसे जबरन घसीटते हुए फॉरेस्ट की बाउण्ड्री के अंदर ले गए। जहां पीडि़ता ने शोर मचाया उसी समय वहां से गुजर रहे दंपत्ति हबीब खान और उनकी पत्नि ने आरोपियों को देख लिया और दोनों घटना स्थल पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गए। घटना के बाद पीडि़ता कल थाने पहुंची जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 354 और 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!