शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम करई में बीती रात्रि शराब के नशे में छत पर लकडिय़ां काट रहे एक वृद्ध की छत पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शाम करीब 7 बजे कमल सिंह पुत्र रतन सिंह रावत उम्र 60 वर्ष निवासी दिहायला हाल निवासी करई अपने मकान की छत पर लकडियां काट रहा था। बताया जाता है कि मृतक ने काफी मात्रा में शराब का सेवन कर रखा था। जिससे वह लडखड़़ा रहा था और उसी समय नशे के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जमीन पर पड़े बोल्डरों पर गिर गया। जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छत से गिरकर वृद्ध की मौत शराब के नशे में छत पर काट रहा था लकडियां
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गरीबों और गौ सेवा के साथ जीतू रघुवंशी ने मनाया जन्मोत्सव / Shivpuri News
- मनीष राजपूत बने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि, अनुसूचित जनजाति मामलों की मिली जिम्मेदारी / Shivpuri News
- छात्राओं की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं; जांच में लापरवाही मिली / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News
- 3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment