Press "Enter" to skip to content

भाजयुमो नगर मंडल की जन निर्माण रैली आज भाजपा की जन लाभकारी योजनाओं पहुंचाया जाएगा जन-जन तक

शिवपुरी। भाजपा की केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जन लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, जिला प्रभारी विनय जैन के निर्देशन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आज शनिवार को जन निर्माण रैली निकाली जाएगी।

भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक व्यक्ति, किसान, छात्र, वयस्क, वृद्ध एवं महिलाओं के भविष्य निर्माण के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ उठाकर अपने जीवन निर्माण को श्रेष्ठ बना सकते हैं। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज जन निर्माण रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 3.30 बजे गांधी पार्क से प्रारंभ होकर हंस बिल्डिंग, जल मंदिर रोड, एबी रोड कमलागंज, छर्च वालों के घर के पास न्यूब्लॉक, आर्य समाज रोड, कस्टम गेट होते हुए अस्पताल चौराह, कोर्ट रोड, माधवचौक, गुरूद्वारा चौराह, राजेश्वरी रोड होते हुए वीर योद्धा शहीद तात्याटोपे स्मारक पहुंचेगी, जहां भारत माता की आरती के साथ रैली का समापन किया जाएगा। रैली में बाइक एवं कारों से भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। नगर मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाएं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!