Press "Enter" to skip to content

भाजपा के युवा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे अनिल शर्मा ने अपने समर्थकों अशोक सगर, सागर शर्मा, मनीष प्रजापति, हेमन्त यादव, नरेंद्र गुर्जर, सोनू गुर्जर, जयराम कुशवाह, मुलायम यादव आदि के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए, कांग्रेस नेताओं द्वारा सभी का फूलमाला पहनकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
युवा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा में हम लोग काफी घुटन महसूस कर रहे थे। आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय करके हम लोग काफी प्रसन्न हैं हम लोग इतने ही नहीं हैं हमारे साथ हमारे काफी अन्य साथी भी जल्द हमारा अनुसरण करेंगे।
इस अवसर पर संजीव शर्मा(बंटी भैया), आईटी सेल अध्यक्ष शोएब काजी, आफाक अंसारी, राहुल यादव, मनीष यादव, अमन सिद्दीकी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!