Press "Enter" to skip to content

जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएगा युवा मोर्चा विधायक भारती की उपस्थित में युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक संपन्न

योगेंद्र जैन पोहरी-भारतीय जनता युवा मोर्चा की पोहरी विधानसभा के आदर्श विद्यालय में   आवश्यक कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती उपस्थित रहे। बैठक की शुरूआत सबसे पहले विधायक भारती ने भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद युवा मोर्चा मंडल महामंत्री देवेंद्र धाकड़ चकराना द्वारा सभी का परिचय दिया गया। बैठक का उद्देश्य हर पंचायत में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जोडऩा है जिससे आगामी चुनाव में जोरशोर से युवा मोर्चा अपना योगदान दे सके। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम मुदगल द्वारा पूरी रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बनाकर मप्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीब वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के बारे में आमजन को बताना हमारा कर्तव्य है लोगों को पता चले कि भाजपा सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित कर रही है। इसके बाद हर पोलिग बूथ पर कार्यकर्ता को नियुक्त करने की बात कही। पोहरी मंडल में पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें 2 हजार छात्र-छात्राओं के भाग लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रतियोगता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार एवं 10 सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगता का आयोजन जनबरी तक किया जाएगा। बैठक में विधायक प्रहलाद भारती द्वारा भी अपने विचार रखे। इस मौके पोहरी मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, लक्ष्मी नारायण खटीक, मुकेश धाकड़ चलणा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विपिन जैन, युवा मोर्चा महा मंत्री देवेंद्र चकराना, आकाश भार्गव युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, दीपक सोनी, हेमंत, राहुल भार्गव, सतेंद्र सिंह राजपूत, भरत कर्ण, पुष्पेंद्र  भार्गव, आशु जैमनी आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!