पोहरी– पोहरी मेंबशौर्य दिवस के अबसर पर बजरंग दल ब सभी हिन्दू संगठन द्वारा विशाल बाइक रैली निकली गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या मे 6 दिसम्बर 1992 मे बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था जिसके उपलक्ष्य में आज समस्त हिन्दू संगठनों द्वारा विशाल बाईक रैली निकाली गयी , विशाल बाइक रैली पोहरी के सोनीपुरा हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मैन चौराहा,कटरा मोहल्ल,किले के अंदर मुरलीमनोहर मंदिर होते हुए वापिस सोनिपुरा हनुमान मंदिर पहुँची जहा रैली का समापन किया गया। रैली में करीब एक सैकड़ा बाइको से रैली निकाली गई जहां संगठन के सदस्यों द्वारा ही ट्रैफिक व्यबस्था संभालीं ।इस विशाल रैली में नगर के बजरंग दल, ब सभी आर एस एस,सहित कई हिन्दू संगठन द्वारा विशाल रैली में सहयोग किया गया।




