योगेंद्र जैन /देवी सिंह जादौन पोहरी– पोहरी मे विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जादोंन द्वारा सभी अधिकारियो का सम्मान किया गया जिसमें पोहरी जेलर मुकेश कुमार मांझी का सम्मान राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा पोहरी जेल आफिस में किया गया संगठन के अध्यक्ष द्वारा कैदियो से भी हाल जाना इस पर सभी कैदी काफी खुश नजर आए साथ में जेल में मिल रहे खाने व औऱ व्यबस्थाओ की तारीफ की, कैदियो में सुधार लाने हेतु जेलर मुकेश माझी द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है बही कैदियो में भी सुधार देखा जा सकता है
जेलर मांझी ने बताया कि अपराध से घृणा करना सीखो अपराधी से नही ब्यक्ति अपराधी जन्म से नही बनता है जेल से निकलने के बाद अपराध करने से दूर रहे क्रोध पर संयम रखें।
इस अबसर पर विशाल शर्मा,निशांत पुराणिक,आशुतोष जैमिनी,राजेश पचौरी जी,अभिषेक शर्मा,देवीसिंह जादोंन,सहित जेल स्टाफ मौजूद रहे




