राहुल निर्विरोध कांग्रेस प्रेसिडेंट चुने गए, इस पद पर काबिज होने वाले नेहरू-गांधी परिवार के 6th मेंबर


नई दिल्ली. राहुल गांधी (47) सोमवार को कांग्रेस के निर्विरोध प्रेसिडेंट चुने गए। इस पोस्ट के लिए राहुल के अलावा किसी और कैंडिडेट ने ऑफिशियल नॉमिनेशन नहीं भरा था। नॉमिनेशन वापस लेने की डेडलाइन सोमवार शाम 3 बजे तक थी। इसके बाद कांग्रेस प्रेसिडेंट इलेक्शन के रिटर्निंग अफसर मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राहुल के प्रेसिडेंट बनने का एलान किया। बता दें कि राहुल के प्रेसिडेंट बनने से पहले सोनिया गांधी 19 साल (1998-2017) कांग्रेस प्रेसिडेंट रहीं। राहुल 2013 में पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट बने थे।