
टैग: gujraat

वडोदरा.यहां एक रैली में नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि सेना ने मुंबई पर हुए 26/11 के आतंकी हमले के बाद सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक की परमिशन मांगी थी। लेकिन तब कांग्रेस सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि सेना के एक बड़े अफसर ने कहा है कि मुंबई में ताज होटल पर हमले के बाद पीएम मनमाेहन सिंह से यह इजाजत मांगी गई थी, पर उन्होंने ‘देखता हूं, बताता हूं’ वाला रवैया अपनाया। मनमोहन सर्जिकल स्ट्राइक की इजाजत देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। मगर उड़ी में जब एयरफोर्स कैम्प पर हमला हुआ तो हमारी सरकार ने क्या किया, यह सब जानते हैं। एक वो भी सरकार थी और एक ये भी सरकार है।