Untitled Post

पिक्‍चर की तरह फ्लॉप हुई भाजपा की विकास यात्रा: राहुल गांधी

बनासकांठा (एएनआई)। गुजरात के बनासकांठा में चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषणों को निशाने पर लिया है। उन्‍होंने भाजपा की विकास यात्रा को फ्लॉप बताया और कहा, ‘मोदी जी कभी गुजरात की भी बात कर लो अभी गुजरात का चुनाव है।‘
राहुल ने आगे कहा, मेरे पास ज्‍यादा कुछ नहीं है, मोदी जी के पास सरकार है, मगर हमारे पास सच्‍चाई का देश है।
राहुल ने कहा, ‘जैसे पिक्‍चर फ्लॉप होती है, वैसे ही भाजपा की विकास यात्रा फ्लॉप हो गयी। गुजरात का चुनाव हो रहा है और मोदी जी कभी जापान, पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान की बात करते हैं। मोदी जी गुजरात का चुनाव है, थोड़ी गुजरात की बात कर लो।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्‍न हो गया है और दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा। साथ ही मतों की गिनती 18 दिसंबर को की जाएगी।