Press "Enter" to skip to content

चीन ने डोकलाम में पिछले दो महीने में नई सड़कें बनाईं, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा


नई दिल्ली: डोकलाम में भारत और चीन का सीमा विवाद भले ही अभी शांत नजर आ रहा हो, मगर चीन वहां सबकी नजरों से छुपकर नई योजनाओं पर काम कर रहा है. चीन ने पिछले दो महीने में डोकलाम में गुपचुप तरीके से नई सड़कें बना ली हैं. सीमा से सटे इलाकों की नई सैटेलाइट की तस्वीरों से पता चलता है कि चीनी रोड वर्कर्स ने विवादित क्षेत्र में मौजूदा सड़क यानी ट्रैक के कई हिस्सों का विस्तार किया है. हैरान करने वाली बात ये है कि ये उस जगह से थोड़ी दूर है, जहां इस साल करीब 70 दिनों तक भारतीय सेना और चीनी सैनिक टकराव की स्थिति में तैनात थे.
सैटेलाइट की तस्वीरों से ये साफ झलकता है कि चीन ने डोकलाम गतिरोध वाले क्षेत्र में नई सड़कें बनाई हैं. सैटेलाइट की तस्वीरों की मानें तो सड़क पर सबसे नया विस्तार करीब एक हुआ किलोमीटर तक फैला है और यह विवादित स्थल से पूर्व में 4.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सीमा से सटे सड़क का दूसरा नया विस्तार विवादित स्थल से पूर्व में करीब 7.3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और ये उत्तर की दिशा में करीब 1.2 किलोमीटर तक फैली है. जैसा कि अक्टूबर में एनडीटीवी ने रिपोर्ट किया था कि पिछले 13 महीनों में इस क्षेत्र में चीनी सड़क निर्माण गतिविधियों की पुराने सैटेलाइट इमेज की तुलना से यह स्पष्ट है कि नए हिस्सों का निर्माण 19 फरवरी के बाद किया गया है. मगर कम से कम दो हिस्सों को हाल ही में 17 अक्टूबर से 8 दिसंबर के बीच बनाया गया है. सिंच ला पास गतिरोध स्थल से पूर्व में 10 किलोमीटर का निर्माण किया गया है. 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!