जयपुर। राजस्थान में बुधवार को राजघानी जयपुर, बीकानेर, चूरू, सहित अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया रहा। जयपुरवासियों का भी सुबह उठने पर कोहरे से सामना हुआ। जयपुर में पारे में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं पिछले दो दिन पहले हुई बरसात से ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं। वहीं राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा एक डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। वहीं सुबह कई स्थानों पर बर्फ जमी मिली। आने वाले दिनों में यहां सर्दी और बढ़ेगी।
कोहरे को लेकर चेतावनी
– मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।
– बीते 24 घंटों में एक डिग्री तापमान के साथ माउंट आबू राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं अलवर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री तथा जैसलमेर में 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
माउंट आबू में जमी बर्फ
– प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेषन पर ठंड से ठिठुरन बढ गई है। माउंट आबू का न्यूनतम पारा एक डिग्री दर्ज किया गया वही अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया। तापमान में हुई गिरावट से हिल स्टेषन के कई इलाको में बर्फ जर्मी हुई। सुबह कारो की छत पर नक्कीलेक में नौकायान पर बर्फ जमी मिली। बर्फ जमने से माउंट आबू में सर्दी का प्रकोप देखा जा रहा है। वही इस सर्दी में पहली बार जमी बर्फ का लुप्त उठा रहे है लोग।
– लोग अपनी कार की छतों से तो नक्कीलेक के कर्मचार बोट में जमी बर्फ हटाते देखे गए।
– ठंड बढ़ने से दिनचर्या पर भी विपरीत असर पड़ा है। लोग ठंड को भगाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आने वालो दिनो में ठंड और बढने के आसार हैं।
– लोग अपनी कार की छतों से तो नक्कीलेक के कर्मचार बोट में जमी बर्फ हटाते देखे गए।
– ठंड बढ़ने से दिनचर्या पर भी विपरीत असर पड़ा है। लोग ठंड को भगाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आने वालो दिनो में ठंड और बढने के आसार हैं।






Be First to Comment