Press "Enter" to skip to content

गश्त पर निकले थाना प्रभारी की कार में बोलेरो ने मारी टक्कर, मामूली घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत दो बत्ती चौराहे पर गश्त कर रहे फिजीकल थाना प्रभारी की गाड़ी में सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना में थाना प्रभारी मामूली घायल हुए है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थाना प्रभारी की कार के एयर बैग खुल गए।

मिली जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना प्रभारी अंकित उपाध्याय गुरूवार की रात अपनी क्रेटा गाड़ी गश्त पर निकले थे। रात करीब 9:30 बजे जब वह दो बत्ती चौराहे पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो के चालक ने थाना प्रभारी की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार के एयर बेग खुल गए जिस वजह से एक बाड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना में थाना प्रभारी को मामूली चोट आई है। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!